List all News & Events
SGGSJ DEGREE COLLEGE INTRMURAL COMPETITION CHESS & BADMINTON (SESSION 2025-2026)
पांवटा साहिब: कॉलेज में बैडमिंटन और शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, ये रहे अव्वल...
ddnewsportal.com
पांवटा साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक इंट्राम्यूरल बैडमिंटन और शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र चौहान इस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित, और आत्मनिर्भर बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल न केवल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि तनाव, अवसाद, चिंता, और क्रोध को कम करने में भी मदद करते हैं।
शतरंज प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि बैडमिंटन खेल में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शतरंज में आयन (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नरेंद्र (एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह, बैडमिंटन युगल में अजय (एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) और अंशेक (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनमोल (बी.ए. तृतीय वर्ष) और रवानी (बी.ए. प्रथम वर्ष) की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण दफारीक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बैडमिंटन खेल में सहायक प्राध्यापकों डॉ. स्वामी नाथ, डॉ. दीपक, डॉ. संदीप शर्मा, प्रो. किरन सिंह, और श्री राम लाल (एल.ए.) की भागीदारी ने छात्रों को खेलों में प्रोत्साहित और प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सह-प्राध्यापक प्रो. सुलक्षणा शर्मा, डॉ. डी.एस. तोमर, प्रो. विमी रानी, डॉ. जसवंत सैनी, प्रो. मंदीप गर्ग, प्रो. अंमिता जोशी, डॉ. दीपाली खंडारी, मुकेश कुमार (अधीक्षक ग्रेड-I), अन्य शिक्षक, और गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
अंत में, शारीरिक शिक्षा के सहायक प्राध्यापक डॉ. जफर अली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य, खेल समिति के सदस्यों डॉ. सुशील तोमर आदि, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।