List all News & Events
GDC PAONTA SAHIB WON 1ST POSITION IN INTER COLLEGE HOCKEY CHAMPIONSHIP 2025-26
2025-11-28 HPU INTER COLLEGE KABADDI CHAMPIONSHIP 2025-26
List of news listed in leading newspapers
नाहन : ऊना के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब की महिला हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान गवर्नमेंट कॉलेज ऊना को 8-2 के बड़े अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर शानदार कब्ज़ा कर लिया। महिला वर्ग की इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था।
प्राचार्य प्रो. चौहान ने शारीरिक शिक्षा विभाग तथा टीम इंचार्ज प्रो. जफर अली को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने महाविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
इंटर कॉलेज हॉकी में पांवटा साहिब ने ऊना को 8-2 से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब
Photo of author BY पंकज जयसवाल December 9, 2025
पांवटा साहिब की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की और फाइनल मुकाबले में भी उनका दबदबा कायम रहा। उनकी जीत का अंतर (8-2) उनकी तैयारियों और खेल कौशल को दर्शाता है। इससे पहले सेमीफाइनल में भी टीम ने अपनी ताकत का एहसास कराया था, जहां उन्होंने बिलासपुर कॉलेज को चौंका देने वाले 18-0 के विशाल अंतर से रौंद दिया था।
ऊना के इंदिरा गांधी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेली गई इस अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पांवटा साहिब की लड़कियों ने आक्रामक और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया।, 2025
पांवटा साहिब की इस ऐतिहासिक जीत में खिलाड़ियों का तालमेल, शानदार डिफेंस और गोल करने की क्षमता निर्णायक साबित हुई। पांवटा साहिब की महिला टीम की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत पर टीम के इंचार्ज डॉ. ज़फर अली ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे ‘टीम वर्क और समर्पण का परिणाम’ बताया।
डॉ. ज़फर अली ने कहा: “यह हमारी टीम के लिए लगातार दूसरी बार खिताब जीतना एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। लड़कियों ने पिछले साल की सफलता को दोहराने के लिए अथक परिश्रम किया। इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन, खासकर सेमीफाइनल में 18-0 की धमाकेदार जीत और फाइनल में 8-2 की दमदार परफॉर्मेंस, यह दिखाता है कि वे कितनी अनुशासित और समर्पित हैं। यह जीत सिर्फ एक मैच या टूर्नामेंट की नहीं है, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, टीम वर्क और खेल के प्रति उनके जुनून की जीत है।”
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ऊना कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. संजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता तथा उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
डॉ. वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में अनुशासन और ऊर्जा का संचार करते हैं।” उन्होंने खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया और कहा कि खेल भावना जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
पुरुष वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां फाइनल में ऊना कॉलेज की टीम ने घुमारवीं कॉलेज को 15-1 के बड़े स्कोर से हराकर जीत हासिल की।
सिरमौर, हिमाचल
चैंपियन बेटियों का मान बढ़ा: पांवटा साहिब कॉलेज में विजेता हॉकी टीम का शानदार स्वागत
Photo of author By जयसवाल December 11, 2025
नाहन : हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की महिला हॉकी टीम ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद आज महाविद्यालय में विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. जगदीश चौहान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की जीत में गुरप्रीत कौर, शीतल, काजल, खुशी, रीतीका, रीगू, सलोनी, महिमा, नेहा, काजल तोमर, भूमिका, चांदनी और सितारा का योगदान बेहद अहम रहा। उनकी शानदार जुगलबंदी और अनुशासित खेल ने टीम को लगातार दूसरी बार विजेता बनाया।
बताते चलें कि ऊना के इंदिरा गांधी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पांवटा कॉलेज की टीम ने मेजबान गवर्नमेंट कॉलेज उना को 8–2 के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इससे पहले सेमीफाइनल में पांवटा महाविद्यालय की टीम ने बिलासपुर कॉलेज को 18–0 से मात दी थी।